
‘कौन सा इंजन बचा है जो बीजेपी के पास नहीं?’: दिल्ली बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप पर आतिशी का फूटा गुस्सा, खड़े किए तीखे सवाल
दिल्ली में एक चलती स्लीपर बस के भीतर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप की वीभत्स घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते








