Home » देश » UTTARPRADESH » डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए घोड़े पर सवार हुए भाजपा विधायक, क्षेत्र में चर्चा तेज

डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए घोड़े पर सवार हुए भाजपा विधायक, क्षेत्र में चर्चा तेज

शाहजहांपुर/कटरा:

प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ अपील के बाद अब जनप्रतिनिधियों के अनोखे अंदाज़ सामने आने लगे हैं। कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस घोड़े पर सवार होकर गांव पहुंचे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में उनकी यह अनोखी पहल चर्चा का विषय बन गई।

“तेल बचाओ अभियान का अनोखा अंदाज़ — विधायक की घुड़सवारी बनी चर्चा का केंद्र”

विधायक ने बताया कि बढ़ते पेट्रोल-डीजल संकट और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि यह “छोटा लेकिन सकारात्मक प्रयास” हरित भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि विधायक शोकाकुल परिवार से मिलने घोड़े पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी दूसरे घोड़े पर नजर आए। लोगों ने इस पहल को अलग अंदाज़ की जनसेवा बताते हुए चर्चा शुरू कर दी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या