
BULANDSHAR: अपर पुलिस अधीक्षक ने सलेमपुर थाने का किया औचक निरीक्षण
बुलन्दशहर, 16 अप्रैल।अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन द्वारा बुधवार को थाना सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण






