Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » बुलन्दशहर पुलिस का विशेष अभियान सफल, 3 दिन में 170 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण

बुलन्दशहर पुलिस का विशेष अभियान सफल, 3 दिन में 170 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण

बुलन्दशहर | नमस्ते इंडिया

जनपद बुलन्दशहर पुलिस द्वारा लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु चलाया गया 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन की निगरानी में दिनांक 21 मई 2026 से 23 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं विवेचकों के साथ गोष्ठी कर लंबित मामलों की समीक्षा की गई और उन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के समस्त विवेचकों द्वारा कुल 170 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। इस अभियान में थाना खुर्जा नगर पुलिस ने विशेष रुचि लेते हुए सर्वाधिक 48 विवेचनाओं का निस्तारण कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी लंबित मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या