Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर मोटर चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर मोटर चोर गिरफ्तार

जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 2 शातिर मोटर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान परमानन्द और राहुल निवासी थाना जवां, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का स्टार्टर, 8 किलो 500 ग्राम तांबा और एलुमिनियम तार, चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल और एक अवैध असलहा बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने थाना अरनिया, छतारी और अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। SSP दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और चैनल Subscribe करना न भूलें।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या