मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, वहां के राष्ट्रपति अपने भारतीय डीएनए पर गर्व करते हैं। उनका नाम भी संस्कृत से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में राम को पूर्वज माना जाता है, गरुड़ उनकी राष्ट्रीय एयरलाइंस है, गणपति उनकी मुद्रा पर है और रामलीला उनका राष्ट्रीय त्योहार है। भारत में रहकर, इस धरती का उपभोग करने वाली बड़ी आबादी, जो दुर्भाग्य से केवल वोट बैंक बनकर रह गई है, क्या वे स्वीकार कर पाएंगे कि उनके पूर्वज राम थे? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ताज होटल में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे।सीएम योगी ने कार्यक्रम में देश और प्रदेश में चल रहे कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने भारत के अल्पसंख्यकों, बिजली चोरी, वक्फ कानून, तुष्टिकरण की राजनीति और कुंभ 2025 की तैयारियों जैसे विषयों पर खुलकर बात की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने भारत के अल्पसंख्यकों को अपने पूर्वजों पर गर्व करने की सलाह दी। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बड़ा इस्लामिक राष्ट्र भगवान राम को अपना पूर्वज मानता है, इस पर वह गर्व करता है, क्या भारत के अल्पसंख्यकों की एक बड़ी आबादी इस सच को स्वीकार कर पाएगी कि उनके भी पूर्वज राम थे।
Home
»
देश
»
UTTARPRADESH
»
UP NEWS:सीएम योगी बोले- क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे
UP NEWS:सीएम योगी बोले- क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे
मनोरंजन
संबंधित बातम्या




सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा! ₹7.40 करोड़ की जाली करेंसी मिलने से हड़कंप
August 31, 2026
11:05 pm

