Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » MATHURA: अक्षय तृतीया पर्व को लेकर मथुरा पुलिस सतर्क, क्षेत्र में होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान

MATHURA: अक्षय तृतीया पर्व को लेकर मथुरा पुलिस सतर्क, क्षेत्र में होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान

मथुरा, 29 अप्रैल 2025:
आगामी अक्षय तृतीया पर्व के दृष्टिगत जनपद मथुरा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जिलेभर में विशेष चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया।

थाना छाता क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी छाता के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा स्थानीय होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई तथा होटल और ढाबा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भी क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई तथा स्थानीय होटलों, ढाबों आदि का निरीक्षण करते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं थाना वृंदावन क्षेत्र में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। यहां भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को सतर्कता बरतने एवं समय-समय पर जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मय पुलिस बल स्थानीय होटलों, ढाबों सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता पूर्वक चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने कहा कि जनपद में अक्षय तृतीया पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गश्त, चेकिंग एवं सतर्कता अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या