जौनपुर, 28 अप्रैल 2025
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मछलीशहर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री विनीत राय के नेतृत्व में उ0नि0 शान मोहम्मद खाँ एवं का0 राजेश यादव की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को मु0अ0सं0 107/25 धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजबली यादव पुत्र मोतीलाल यादव, निवासी कोटवाँ, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी थाना मछलीशहर परिसर से की गई तथा इस दौरान मा० उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: राजबली यादव
-
पिता का नाम: मोतीलाल यादव
-
निवासी: कोटवाँ, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
-
मु0अ0सं0 107/25 धारा 69 बीएनएस थाना मछलीशहर, जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
-
उप निरीक्षक शान मोहम्मद खाँ, थाना मछलीशहर
-
कांस्टेबल राजेश यादव, थाना मछलीशहर
मछलीशहर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
