Home » देश » UTTARPRADESH » JAUNPUR » JAUNPUR: तेजीबाजार पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद

JAUNPUR: तेजीबाजार पुलिस ने अपहृता को सकुशल किया बरामद

जौनपुर, 28 अप्रैल 2025
थाना तेजीबाजार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तेजीबाजार दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व और सर्विलांस सेल के सहयोग से यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

पुलिस टीम ने थाना तेजीबाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-125/2023 धारा 363/366/504/506 भादवि के अंतर्गत अपहृत की गई पीड़िता को आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर कलिंजरा तिराहे के समीप से बरामद किया। इस कार्यवाही के पश्चात पीड़िता को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सुरक्षित थाना लाया गया है।

अपहृता को बरामद करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी एवं कर्मचारी:

  • उ0नि0 शिव बदन यादव (थाना तेजीबाजार, जौनपुर) मय हमराही

  • क0आ0 विकास गुप्ता (थाना तेजीबाजार, जौनपुर)

  • हे0का0 अशगर खान (थाना तेजीबाजार, जौनपुर)

  • हे0का0 बसन्त लाल यादव (सर्विलांस सेल, जौनपुर)

  • का0 मशकुर अहमद (थाना तेजीबाजार, जौनपुर)

  • म0का0 पूजा यादव (थाना तेजीबाजार, जौनपुर)

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या