बदायूँ: 18 जनवरी। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 18 जनवरी 2025 को मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश सहित देश भर में तैयार किये गये प्रापर्टी कार्ड (घरौनियों) का इलेक्ट्रानिक वितरण नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया गया। तत्पश्चात मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा चयनित अभ्यार्थियों को भौतिक रुप से भी घरौनी वितरित की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस माह जनवरी 2025 के तृतीय शनिवार 18 जनवरी 2025 के स्थान पर 20 जनवरी 2025 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 10ः00 बजे से तहसील दातागंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
Home
»
देश
»
UTTARPRADESH
»
BUDAUN
»
BUDAUN NEWS: 20 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दातागंज में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
BUDAUN NEWS: 20 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दातागंज में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
मनोरंजन
संबंधित बातम्या




सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा! ₹7.40 करोड़ की जाली करेंसी मिलने से हड़कंप
August 31, 2026
11:05 pm

