भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा फरीदपुर तहसील की नगरिया साधन सहकारी समिति ने 100 से अधिक किसानों की फर्जी लोन की एंट्री कर दी है इससे किसान बहुत परेशान है किसानों के हस्ताक्षर मिलाने के लिए बीडीओ भुता प्रत्येक किसान से 8 हजार की मांग कर रहे हैं तब हस्ताक्षरों का मिलान होगा। आवारा पशुओं से किसान और हर नागरिक परेशान है और सड़कों पर घूमते रहते हैं तो आए दिन एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है और एक्सीडेंट हो भी रहे हैं फसल को खराब कर रहे हैं ।वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है वृद्धावस्था पेंशन दी जानी चाहिए राशन कार्ड बहुत से किसान और गरीब लोगों के नहीं बने हैं उनके राशन कार्ड बनवाए जाना चाहिये।
आवास योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को आवास की सुविधा दी जानी चाहिए अपात्रों को आवास योजना का लाभ मिल रहा है जो पात्र है उनका आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनका आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए ज्ञापन देने वालों में चौधरी सुधीर बालियांन, चौधरी राजेंद्र सिंह पंकज कुमार शर्मा, ब्रह्म स्वरूप मौर्य, मदन लाल गंगवार चौधरी जगजीत सिंह चौधरी हरवीर सिंह सत्येंद्र सिंह सुनील यादव आदि किसान उपस्थित थे।
Home
»
देश
»
UTTARPRADESH
»
BAREILLY
»
BAREILLY NEWS: समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने दिया ज्ञापन
BAREILLY NEWS: समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने दिया ज्ञापन
मनोरंजन
संबंधित बातम्या




सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा! ₹7.40 करोड़ की जाली करेंसी मिलने से हड़कंप
August 31, 2026
11:05 pm

