जनपद बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुबह करीब 07:30 बजे ईदगाह पूरी तरह भर चुकी थी और नमाज शुरू हो चुकी थी। इसी दौरान कुछ नमाजियों ने पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी नेता होशियार सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज खालौर और अन्य नेताओं के नेतृत्व में बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान और पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए सभी को रोका। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक द्वारा लगातार लोगों को भड़काने और उकसाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने सख्ती और समझदारी से हालात को नियंत्रण में रखा और नमाजियों को दूसरी मस्जिद की ओर भेजा गया।
देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए आखिर ईदगाह में क्या हुआ।
वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और चैनल Subscribe करना न भूलें।
