बुलन्दशहर, 16 अप्रैल।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन द्वारा बुधवार को थाना सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं अनुशासित रहने तथा आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
