Home » राजनीति » BJP » “SIR के दूसरे चरण पर बोले शाहनवाज हुसैन – राहुल-तेजस्वी का हंगामा फ्लॉप, चुनाव आयोग का निर्णय स्वागतयोग्य!”

“SIR के दूसरे चरण पर बोले शाहनवाज हुसैन – राहुल-तेजस्वी का हंगामा फ्लॉप, चुनाव आयोग का निर्णय स्वागतयोग्य!”

दिल्ली से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने चुनाव आयोग द्वारा SIR (Summary Intensive Revision) के दूसरे चरण की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि —
“12 राज्यों में SIR होना है, चुनाव आयोग ने बहुत अच्छा फैसला लिया है। बिहार में SIR बहुत अच्छे से हुआ।”

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा —
“SIR को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जो हंगामा किया था, वो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। अब यह प्रक्रिया पूरे देश में होगी, बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी SIR की योजना लागू की जाएगी।”

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करेगा, जिससे मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी।
भाजपा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए शुभ बताया है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या