Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » बुलन्दशहर मिशन शक्ति टीम का बड़ा काम | 3 साल की गुमशुदा बच्ची सकुशल बरामद | खुर्जा नगर पुलिस की इंसानियत

बुलन्दशहर मिशन शक्ति टीम का बड़ा काम | 3 साल की गुमशुदा बच्ची सकुशल बरामद | खुर्जा नगर पुलिस की इंसानियत

बुलन्दशहर से बड़ी खबर — मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम ने दिखाई इंसानियत और तत्परता की मिसाल।

दरअसल, ग्राम नेहरूपुर में 3 साल की एक बच्ची जो अपनी नानी के घर आई थी, खेलते-खेलते घर से कहीं गुम हो गई। जैसे ही सूचना मिशन शक्ति टीम को मिली, टीम ने बिना समय गंवाए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

टीम की अथक मेहनत के बाद बच्ची को सकुशल खोज निकाला गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्ची को पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

ग्रामीणों और परिजनों ने थाना खुर्जा नगर पुलिस की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा — “ऐसी पुलिस ही जनता की सच्ची रक्षक है।”

👮 पुलिस टीम:
1️⃣ प्रभारी निरीक्षक – श्री पंकज राय
2️⃣ म0उ0नि0 प्रीती
3️⃣ उ0नि0 प्रेमवीर
4️⃣ म0का0 शिखा

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या