Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » महिलाएं 14 मई को करें जनसुनवाई का लाभ, बदायूं आएंगी महिला आयोग की माननीय सदस्य अवनी सिंह

महिलाएं 14 मई को करें जनसुनवाई का लाभ, बदायूं आएंगी महिला आयोग की माननीय सदस्य अवनी सिंह

बदायूं, 09 मई: महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की माननीय सदस्य श्रीमती अवनी सिंह 14 मई 2025 को जनपद बदायूं का दौरा करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 14 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, बदायूं में आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाएं अपनी शिकायतों और समस्याओं को सीधे आयोग की सदस्य के समक्ष रख सकेंगी।

इसके साथ ही मा. सदस्य अवनी सिंह जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण करेंगी, जहां महिला बंदियों की स्थिति और सुविधाओं का जायज़ा लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर चयनित एक आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनसुनवाई, महिला बंदी गृह निरीक्षण एवं आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान आवश्यक सूचनाओं के साथ समय से उपस्थित रहें तथा आयोग के समक्ष सभी अपेक्षित जानकारी प्रस्तुत करें।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जनपद की महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी आवाज़ बुलंद कर सकती हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या