दिनांक 28.05.2026 को जनपद भदोही पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 13 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 101 दोपहिया और 20 चारपहिया वाहनों समेत कुल 121 वाहनों का चालान किया। इस कार्रवाई में कुल 1,22,500 रुपये का समन जारी किया गया।
ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, चौरी और सुरियावां थाना क्षेत्रों में पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।
👉 ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें Namestey India के साथ।
🌐 Website: www.namesteyindia.com
📺 YouTube: @NamesteyIndia
वीडियो को Like 👍 करें, Share करें और चैनल Subscribe करना न भूलें।
