Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » बुलन्दशहर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलन्दशहर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

दिनांक: 02 मई 2025

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आज जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थानों की मिशन शक्ति / एंटी रोमियों स्क्वायड टीमों द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में जानकारी प्रदान की गई। टीमों ने स्थानीय क्षेत्रों में जाकर छात्राओं, महिलाओं व अभिभावकों को जागरूक किया और उन्हें विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी।

जागरूकता के दौरान दी गई प्रमुख जानकारियां:

  • महिला हेल्प डेस्क की भूमिका एवं उपयोग

  • महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 – किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में संपर्क हेतु

  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 – बच्चों की सहायता हेतु

  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 – ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अपराध की शिकायत हेतु

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 – जनसुनवाई हेतु

  • UP-112 आपात सेवा, एम्बुलेंस सेवा 102 की उपयोगिता

  • गुड टच और बैड टच की समझ, आत्मरक्षा के टिप्स व तकनीकें

  • बाल श्रम उन्मूलन कानूनों की जानकारी

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के प्रति सतर्क करना है। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने सभी से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और डरने की बजाय जागरूक बनें।

बुलन्दशहर पुलिस का यह प्रयास नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या