दिनांक 30 अप्रैल 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न भागों जैसे महिला हेल्प डेस्क, बन्दीगृह, थाना भोजनालय, अपराध रजिस्टर एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव आदि की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रभारी एवं संबंधित स्टाफ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिनमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया:

-
अभिलेखों को पूर्ण एवं अद्यतन रखने,
-
रिकॉर्ड का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने,
-
थाना परिसर की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने,
-
महिला अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने,
-
प्रत्येक दिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने।
इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य महिला थाना में कार्य प्रणाली की गुणवत्ता को बनाए रखना एवं जनता को बेहतर पुलिसिंग सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का यह दौरा कर्मचारियों को सतर्क और सजग बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।
