Home » देश » UTTARPRADESH » PILIBHIT » PILIBHIT NEWS: आईलेट्स संचालकों पर जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 39 अभियोग पंजीकृत ,प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर को सम्मानित

PILIBHIT NEWS: आईलेट्स संचालकों  पर जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 39 अभियोग पंजीकृत ,प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर को सम्मानित

दिनांक 24.02.2025 को थाना पूरनपुर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प लगाकर नौजवानों को विदेश भेजने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आईलेट्स संचालकों व धोखाधड़ी करके सम्पत्ति बेचने वालो के शिकार विभिन्न थाना क्षेत्रों/जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को सुनकर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिये गये।

आईलेट्स संचालकों  पर जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 39 अभियोग पंजीकृत

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आयोजित कैम्प में  जोगा सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी रसूलपुर पचपुखरा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के द्वारा भी शिकायत अकिंत करायी गयी कि एम ओवरसीज राम होटल के निकट पूरनपुर के संचालक प्रवजोत सिंह, सुखविन्दर सिंह व सुखवीर सिंह के द्वारा लगभग 03 वर्ष पूर्व उनके पुत्र बलजिन्दर सिंह को विदेश भेजने के नाम पर 1,73,000/- रुपये की धनराशि ली थी लेकिन विदेश नहीं भेजा गया था। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त लोगों से पैसा माँगने पर लगातार टाल-मटोल किया जा रहा था। जनपदीय पुलिस की विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में उक्त लोगों द्वारा श्री जोगा सिंह से प्राप्त की गयी 1,73,000/- रुपये की धनराशि को वापस कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर को सम्मानित

आज दिनांक 26.02.2025 को थाना पूरनपुर पर जोगा सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी रसूलपुर पंचपुकरा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना पूरनपुर पर उपस्थित आकर प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर को सम्मानित करते हुए जनपद पुलिस की भूरि-भूरि प्रशसा की गयी।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या