सोनभद्र, 30 अप्रैल 2025 – जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा आज प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनता से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे थाना स्तर पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने महिला हेल्पडेस्क को भी अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता मिल सके।
श्री मीणा ने यह भी कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बरती जाए। इसके साथ ही जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालय/थानों पर नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन को न्याय मिल सके और पुलिस की कार्यप्रणाली में जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
