सोनभद्र, 29 अप्रैल 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर को 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा एवं बिक्री से प्राप्त ₹68,650 नकद रकम के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई दिनांक 28 अप्रैल 2025 को सायं लगभग 7:55 बजे कजरहट चौराहा, कस्बा डाला, थाना चोपन क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि शर्मा पुत्र शिवशंकर, निवासी कोटा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक प्लास्टिक के झोले में रखे 1.2 किलोग्राम अवैध गांजा तथा गांजे की बिक्री से प्राप्त ₹68,650 नगद बरामद किए हैं।
इस संबंध में थाना चोपन पर मुकदमा मु0अ0सं0 144/2025, धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में शामिल रहे:
-
उपनिरीक्षक आशीष कुमार पटेल, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन
-
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, चौकी डाला
-
कांस्टेबल घनश्याम यादव, चौकी डाला
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
