Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर घायल, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

फिरोजाबाद में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर घायल, गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 30 अप्रैल 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना रामगढ़ पुलिस, सर्विलांस, एसओजी एवं एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर अर्जुन सिंह को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में पकड़ा गया।

मुख्य बिंदु:

  • अर्जुन सिंह पर डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे, फिरोजाबाद सहित कई जनपदों में दर्ज।

  • बदमाशों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 03 कारतूस और 07 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

  • घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • मौके से अकरम, साहिल और रिजवान नामक तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार।

घटना का विवरण: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चनौरा पुल बाइपास थाना रामगढ़ क्षेत्र में कुछ बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को घेरा, जहां बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अर्जुन सिंह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार हुआ। बाकी तीनों को मौके से कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अर्जुन सिंह (हिस्ट्रीशीटर) – ग्राम कनवारा, थाना खेरगढ़

  2. अकरम – गली नं. 7, मसरूरगंज

  3. साहिल – गली नं. 10, मसरूरगंज

  4. रिजवान – गली नं. 10, मसरूरगंज, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद

अर्जुन सिंह का आपराधिक इतिहास:

  • 15+ गंभीर मुकदमे – गौंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, मुठभेड़, चोरी आदि में लिप्त।

  • फिरोजाबाद, आगरा समेत अन्य जिलों में रहा सक्रिय।

बरामद सामान:

  • 01 तमंचा .315 बोर

  • 01 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस

  • चोरी की 07 मोटरसाइकिल

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल: प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, एसओजी प्रभारी अमित तोमर, एंटी थेफ्ट प्रभारी प्रेमशंकर पाण्डेय सहित 17 पुलिसकर्मी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित ने टीम को बधाई दी है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या