जौनपुर | दिनांक: 29 अप्रैल 2025
जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त रौशन सरोज को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की टीम को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: रौशन सरोज
-
पिता का नाम: कल्लू सरोज
-
निवासी: ग्राम फिरोजपुर, थाना शाही, जनपद बरेली
-
आयु: लगभग 19 वर्ष
-
अपराधिक मामला: मु.अ.सं. 122/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तारी का विवरण:
अभियुक्त को दिनांक 29 अप्रैल 2025, समय 12:45 बजे दिन में कोतवाली थाना क्षेत्र के भण्डारी स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, थाना कोतवाली
-
म0उ0नि0 कंचन पाण्डेय, चौकी प्रभारी शकरमण्डी
-
का0 आनन्द वर्मा, चौकी शकरमण्डी
-
का0 मनोज कुमार, चौकी शकरमण्डी
-
म0का0 सोनी पासवान, चौकी शकरमण्डी
पुलिस की तत्परता और कुशल रणनीति से एक गंभीर अपराध में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को और सशक्त किया गया है।
– संवाददाता, जौनपुर
