बरेली।
जिला माहेश्वरी सभा के नए सत्र हेतु चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन होने पर समाज के स्वजनों ने हर्ष व्यक्त किया तथा वर्तमान पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पद पर श्री शशांक चाँडक, मंत्री पद पर श्री सुनीत मूना तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री अवनीश माहेश्वरी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और राजनीति में समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महेश्वरी समाज की वैश्य समाज में मजबूत भागीदारी प्रदेश और प्रांत स्तर तक सुनिश्चित की जाएगी।
“समाज और राजनीति में भागीदारी बेहद जरूरी” — डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी
उन्होंने आगे कहा कि समाज कार्यकर्ता, कोष और कार्यालय व्यवस्था से चलता है तथा समाज में सभी वर्गों और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का समावेश होना चाहिए। उन्होंने समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
चुनाव अधिकारी के रूप में श्री विनय माहेश्वरी उपस्थित रहे, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में अलीगढ़ से श्री अभय माहेश्वरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभा का संचालन सीए मनोज माहेश्वरी द्वारा किया गया।
पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री के.के. माहेश्वरी एवं महामंत्री श्री अजय माहेश्वरी ने नवगठित कार्यकारिणी का हृदय से अभिनंदन किया तथा आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी महेश्वरी समाज के लिए अपना योगदान देते रहेंगे और हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
सभा में प्रमुख रूप से
श्री योगेश माहेश्वरी (आँवला), दर्पण मालपानी, राघवेंद्र गुप्ता, शिखर माहेश्वरी, संदीप जाखेटिया, सुनील झंवर, प्रमोद माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, अरुण माहेश्वरी, सुमंत माहेश्वरी, निकुंज माहेश्वरी, सचिन कुमार माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, धर्मेंद्र माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
