Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » एनडीपीएस मामले में दो आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

एनडीपीएस मामले में दो आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

 

नमस्ते इंडिया | विशेष रिपोर्ट

 

बरेली में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में दो आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। अपर सत्र न्यायाधीश अमृता शुक्ला ने मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी जाहिद और मुबारिक की अग्रिम जमानत याचिकाएं निरस्त कर दी हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार मीरगंज पुलिस ने पहले नदीम नामक युवक को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नदीम ने जाहिद और मुबारिक के नाम उजागर किए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी मुकदमे में नामजद कर लिया।

 

मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के फैसले को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एनडीपीएस मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और पुलिस अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या