
श्रावस्ती में अग्निशमन जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
श्रावस्ती | 17 मई 2025 जनपद श्रावस्ती में अग्नि सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में संचालित अग्निशमन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए। भिनगा न्यायालय परिसर में मॉक ड्रिल एफएसओ








