BUDAUN

तिरंगा यात्रा में गूंजा भारतीय सेना का शौर्य, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा शुक्रवार को बदायूँ में निकाली गई, जिसमें देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जनसैलाब उमड़ता चला गया। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। भव्य यात्रा

Read More »

बदायूँ: बर्ड फ्लू को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए गहन सर्विलांस एवं पूर्ण तैयारी के निर्देश

जनपद बदायूँ में एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) की संभावित स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी श्री अवनीश राय ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेपिड रेस्पॉन्स टीम, पशु चिकित्सा अधिकारियों को

Read More »

बदायूं: डीएम ने की ‘आईटीआई चलो अभियान’ व अप्रेंटिसशिप योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

बदायूं, 14 मई 2025 — जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान ‘आईटीआई चलो अभियान’ और अप्रेंटिसशिप योजना की समीक्षा की। यह अभियान 12 मई से 5 जून तक जनपद में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना है।

Read More »

बदायूं: डीएलआरसी बैठक में डीएम ने दिए कड़े निर्देश, बैंकों को ऋण निस्तारण और सीडी रेशो सुधारने के आदेश

बदायूं, 14 मई 2025 — कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर समिति (DLRC) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देने और कम सीडी रेशो वाले बैंकों

Read More »

BUDAUN: 25 मई तक करें कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना में ऑनलाइन आवेदन

बदायूं, 13 मई 2025 — उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत जनपद बदायूं के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों, नवयुवतियों एवं परंपरागत कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते

Read More »

बदायूं: 16 मई से ब्लॉकों में लगेंगे रोजगार मेले, युवाओं को स्थायी नौकरी का सुनहरा अवसर

बदायूं, 13 मई 2025 — जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 16 से 23 मई 2025 तक जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं के तत्वावधान में विभिन्न विकास खंडों में एक-एक दिवसीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह मेले जीडीएक्स सिक्योरिटी कंपनी प्रा. लि., नोएडा के सहयोग से आयोजित किए जा

Read More »

बदायूं: पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना प्राथमिकता — एडीएम प्रशासन

बदायूं, 13 मई 2025 — जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने की। ग्राम पंचायतवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराने

Read More »

बदायूं: डीएम अवनीश राय ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा, ग्रामवासियों से सहयोग की अपील

बदायूं, 13 मई 2025 — जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामवासियों का विश्वास जीतें और चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता व गति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि चक आपत्तियों का समय से निस्तारण

Read More »

थाना समाधान दिवस: डीएम ने उझानी थाना में सुनीं जन समस्याएं, भूमि विवादों के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं, 10 मई 2025 – जनसुनवाई को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को थाना उझानी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। उन्होंने मौके पर पहुंचे आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने

Read More »

BUDAUN: जिलाधिकारी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, ई-ग्रंथालय पर अपलोडिंग व अतिरिक्त हॉल निर्माण के दिए निर्देश

बदायूं, 09 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध समस्त पुस्तकों का विवरण ई-ग्रंथालय पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही पुस्तकों को सेक्शन वाइज कैटलॉग के रूप में व्यवस्थित करने पर

Read More »