बुलन्दशहर, 19 मई 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरिक में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को इसे शीघ्र अति शीघ्र और मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाएं पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं, अतः निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
