Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN NEWS: मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं,किराना व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान

BUDAUN NEWS: मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं,किराना व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान

बदायूं में युवक ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। हालांकि इसमें वजह नहीं बताई है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिजन भी खामोशी साधे हुए हैं।

सदर कोतवाली इलाके के पंजाबी मोहल्ला में गुरुद्वारा के पास रहने वाले ओम नारायण का बेटा हर्ष अरोरा (27) नगर पालिका के पास किराना की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि शनिवार को वह अपने कमरे से नहीं निकला। परिवार वालों को लगा कि सो रहा होगा लेकिन दरवाजा खटखटाने पर भी भीतर से कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया। जबकि बाद में दरवाजा भी तोड़ दिया। भीतर देखा तो वहां हर्ष का शव फंदे पर लटका हुआ था। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची ने शव कब्जे में ले लिया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला। इस पर लिखा था कि वह अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा है। कोई इसका जिम्मेदार नहीं है।

वजह तलाश रही पुलिस इधर, पुलिस मामले की वजह तलाश रही है। हालांकि परिजन फिलहाल खामोशी साधे हुए हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजन इस मामले को लेकर कुछ भी बताने को राजी नहीं थे। एसएचओ कोतवाली प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या