मीरजापुर, खाद्य सुरक्षा सचल दल की टीम ने चुनार क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ पर खाद्य सामग्री बेचने वाले तथा जनरल स्टोर के दुकानदारों के यहां खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर लाइसेंस बनवाने के नाम पर वसूली करने आए तीन फर्जी फूड इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों को पुलिस के हवाले करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्या ने कोतवाली में तहरीर दी। चुनार पुलिस ने आरोपितों के विरुद्धधोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज करके उनसे पूछताछ कर रही है। चुनार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्या ने तहरीर में बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश नारायण झा के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा सचल दल भैया लाल प्रजापति, संदीप श्रीवास्तव, विवेक मौर्या व सुपरवाइजर रामधनी लाल व रविशंकर के साथ प्रवर्तन कार्यवाही के लिए मीरजापुर कार्यालय से गुरुवार को पूर्वाह्न में निकले थे।

