बरेली। इनवर्टीज में पढ़ने वाले बीसीए के एक छात्र ने फंसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसमें छात्र की यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकी हुई लाश बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है बल्कि उसकी हत्या के बाद उसको लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और जांच में जुट गई। औरैया जिले के दिबियापुर गांव का रहने वाला अभिषेक बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के इनवर्टीज यूनिवर्सिटी में बीसीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक यूनिवर्सिटी कैंपस में हीबने हॉस्टल के कमरे में रहता था। जहां हॉस्टल के भीतर कमरे में उसकी फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं सूचना के बाद जब परिजन बरेली पहुंचे तो उनका आरोप है किउनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी हत्या की गई है और हत्या करने के बाद उसको लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस उन सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि आखिर अभिषेक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
Home
»
देश
»
UTTARPRADESH
»
BAREILLY
»
BAREILLY NEWS:इनवर्टीज के हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली बीसीए के छात्र की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
BAREILLY NEWS:इनवर्टीज के हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली बीसीए के छात्र की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मनोरंजन
संबंधित बातम्या




सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा! ₹7.40 करोड़ की जाली करेंसी मिलने से हड़कंप
August 31, 2026
11:05 pm

