Home » राजनीति » COCKROCH PARTY » 3 से 4 दिनों में मिलेंगी FIR की कॉपियां: सरकार ने दिल्ली में दर्ज 15-20 FIR की प्रतियां सौंपने का दिया भरोसा।

3 से 4 दिनों में मिलेंगी FIR की कॉपियां: सरकार ने दिल्ली में दर्ज 15-20 FIR की प्रतियां सौंपने का दिया भरोसा।

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार के साथ सफल बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को वापस लेने की घोषणा कर दी है। CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है।

सौरव दास ने जानकारी दी कि उनकी मुख्य मांग थी कि केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि देश के सभी भाजपा शासित और सहयोगी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR को वापस लिया जाए। सरकार ने इस मांग पर सहमति जताते हुए जल्द ही सभी मामले वापस लेने का भरोसा दिलाया है।

प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली में लगभग 15 से 20 FIR दर्ज की गई थीं, जिनकी कॉपियां सरकार अगले 3 से 4 दिनों के भीतर साझा करेगी। CJP ने सरकार के सामने एक लिखित गारंटी का ड्राफ्ट भी पेश किया है, जिस पर सरकार आगामी मंगलवार तक अपनी आधिकारिक लिखित गारंटी सौंपेगी।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या