Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » “बदायूं में डीएम का बड़ा एक्शन मोड, बैंकर्स को FIR तक की चेतावनी…”

“बदायूं में डीएम का बड़ा एक्शन मोड, बैंकर्स को FIR तक की चेतावनी…”

बदायूं में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने बड़ा संदेश दिया है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने अधिकारियों और बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

“उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की बड़ी बैठक…”

कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने बैंक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं में लापरवाही या शासनादेशों का पालन न करने पर संबंधित बैंकर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने बैंकर्स से कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और बिना ठोस कारण आवेदन निरस्त न किए जाएं।

बैठक में “प्लेज पार्क योजना” के तहत निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया गया। प्रशासन ने जानकारी दी कि इस योजना में सरकार मात्र 1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।

इसके अलावा मिनी औद्योगिक स्थान बिसौली में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। विद्युत और निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया।

डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और लाल पुल क्षेत्र में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दोला, उपायुक्त उद्योग समेत कई अधिकारी, उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या