Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » “नाबालिगों से काम कराया तो होगी सख्त कार्रवाई! 10 दिन बाद चलेगा चेकिंग अभियान”

“नाबालिगों से काम कराया तो होगी सख्त कार्रवाई! 10 दिन बाद चलेगा चेकिंग अभियान”

बदायूं जनपद में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, दुकान या व्यापारी नाबालिग बच्चों से काम न कराए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि 10 दिन बाद जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी प्रतिष्ठान में नाबालिग काम करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने जानकारी दी कि जनपद बदायूं में लगभग 2 लाख 47 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। वहीं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 254 प्रतिष्ठान ईपीएफ में पंजीकृत किए गए हैं।

प्रशासन ने व्यापारियों और उद्यमियों से अपील की है कि वे बाल श्रम कानूनों का पालन करें और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या