जनपद भदोही में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शांति भंग की आशंका में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 88 वाहनों का चालान और 1 वाहन सीज किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 82 दोपहिया और 6 चारपहिया वाहन शामिल रहे। इस दौरान कुल ₹89,600 का समन शुल्क वसूला गया।
भदोही पुलिस ने गोपीगंज, कोईरौना, भदोही, चौरी, सुरियावां और दुर्गागंज थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
