जनपद RAMPUR में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़ किया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलारी-सैफनी रोड पर छापेमारी कर 500 कोडीन सिरप बरामद किए।
“ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में डर…”
कार्रवाई के दौरान फहीम और जुबेर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद दवाओं की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
“कोडीन सिरप की अवैध सप्लाई पर पुलिस और ड्रग विभाग का शिकंजा…”
प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
