Home » देश » UTTARPRADESH » HAPUR » हापुड़ में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर चिंता, छात्राएं नहीं लगवा रहीं वैक्सीन

हापुड़ में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को लेकर चिंता, छात्राएं नहीं लगवा रहीं वैक्सीन

हापुड़। जिले में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 वर्ष से कम आयु की करीब 16 हजार छात्राओं को चिन्हित किया गया है, लेकिन अब तक केवल लगभग 100 छात्राओं का ही टीकाकरण हो सका है।

16 हजार छात्राएं चिन्हित, अब तक केवल 100 को लगा टीका

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभिभावकों में जागरूकता की कमी और वैक्सीन को लेकर भ्रम के कारण टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रहा है। विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए समय पर टीका अवश्य लगवाएं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है और इसका प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण माना जाता है। सरकारी अस्पतालों में इन दिनों यह टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है।

डीएम कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अधिक से अधिक संख्या में अपनी बेटियों का टीकाकरण कराएं। जिला अस्पताल हापुड़ सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या