Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » वन मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बिजली कटौती पर सख्त निर्देश

वन मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बिजली कटौती पर सख्त निर्देश

बरेली। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने साफ कहा कि बिजली आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान मंत्री अरुण कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई अधिकारी जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने बिजली विभाग को पुराने और जर्जर ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, बिजली लाइनों की मरम्मत कराने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें बल्कि गांव और शहरों में जाकर जनता के बीच मौजूद रहें।

बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियों ने “बंच केबल” की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि घटिया सामग्री के कारण बार-बार फाल्ट हो रहे हैं। इस पर मंत्री ने जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या