Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » विकास की दिशा में बड़ा कदम: भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम आकलाबाद में बनेगा बारात घर और शवदाह गृह

विकास की दिशा में बड़ा कदम: भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम आकलाबाद में बनेगा बारात घर और शवदाह गृह

बरेली | नमस्ते इंडिया

विधानसभा क्षेत्र 120 भोजीपुरा के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। क्षेत्र की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली से मुलाकात कर ग्राम आकलाबाद और सुंदर गोटिया की प्रमुख मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।

इस मुलाकात में ग्राम आकलाबाद में आम जनता की सुविधा हेतु सामुदायिक बारात घर एवं शवदाह गृह निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। जनहित से जुड़ी इन मांगों को जिलाधिकारी द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने इसे भोजीपुरा विधानसभा के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सुविधाओं के बनने से ग्रामीणों को सामाजिक एवं आवश्यक कार्यों में काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुंदर गोटिया श्री राम पाल मौर्य, श्री तनवीर उल इस्लाम, श्री प्रेम शंकर गंगवार, श्री कैलाश गंगवार, श्री राम अवतार गंगवार, श्री मोहर पाल, श्री ओम प्रकाश कश्यप, श्री बादल कश्यप, नुक्ता प्रसाद (बीडीसी), श्री सूर्य प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनता के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और हर जनसमस्या को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या