Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 137 किसान परिवारों को सहायता

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 137 किसान परिवारों को सहायता

 

आज जनपद बरेली के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 137 पात्र किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान जनपद बरेली के विभिन्न स्थानों से आए परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए। ये सभी लाभार्थी उन किसानों के परिजन हैं जिनकी विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु हो गई थी।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना किसानों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह आकस्मिक दुर्घटनाओं की स्थिति में राहत प्रदान करती है। किसानों से अपने आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखने की अपील की ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके।

  1. योगी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसी योजनाएं संकट के समय किसानों के परिवारों को आर्थिक सहारा देती हैं। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या