Home » देश » UTTARPRADESH » देवबंद बिजली विभाग में विजिलेंस का बड़ा छापा

देवबंद बिजली विभाग में विजिलेंस का बड़ा छापा

देवबंद | सहारनपुर

सहारनपुर के देवबंद स्थित बिजली विभाग में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में SDO समेत दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

रिश्वत लेते SDO समेत 2 गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, आटा चक्की के बिजली कनेक्शन और सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर पीड़ित से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के SDO दिनेश मौर्य और संविदाकर्मी शाकिर को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने विजिलेंस की कार्रवाई की सराहना करते हुए भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

“भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का वार, रिश्वतखोरों में मचा हड़कंप”

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या