Home » देश » UTTARPRADESH » BIJNORE » BIJNORE: हथियारों के प्रदर्शन के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

BIJNORE: हथियारों के प्रदर्शन के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर, 16 अप्रैल।
सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण में थाना नांगल पुलिस ने एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर उर्फ रूहान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, विदेश में रह रहे तीन अन्य फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।

मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या