19 दिसम्बर को बदायूँ में होगा पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह, वीर नारियों का होगा सम्मान
बदायूँ, 10 दिसम्बर।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बदायूँ में 19 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।
लेफ्टिनेंट कर्नल (अप्रा.) एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में ECHS योजनाओं, SPARSH सुविधा, स्व-रोजगार से संबंधित अवसर, विभागीय कल्याणकारी योजनाएँ, बैंक ऋण जानकारी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
समारोह में वीर नारियों, विजेता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, उनकी पत्नियों एवं आश्रितों से आग्रह किया कि वे हर्ष और उत्साह के साथ अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित हों।
