Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद:जीके कंपनी कैश लूट का 25,000 का इनामिया आरोपी पंकज गिरफ्तार — मक्खनपुर पुलिस ने ₹12,01,900 की लूट की रकम बरामद की

फिरोजाबाद:जीके कंपनी कैश लूट का 25,000 का इनामिया आरोपी पंकज गिरफ्तार — मक्खनपुर पुलिस ने ₹12,01,900 की लूट की रकम बरामद की

फिरोजाबाद।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर 2025 को हुई जीके कंपनी कैश लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
घटना के फरार ₹25,000 इनामिया लुटेरा पंकज पुत्र रतन सिंह, निवासी गाजीपुर (दिल्ली), को मक्खनपुर पुलिस टीम ने दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से ₹12,01,900/- की लूट की रकम भी बरामद की है।

क्षेत्राधिकारी सदर ने अपनी बाइट में कहा—

“मक्खनपुर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया।
लूट की बड़ी रकम बरामद हुई है और घटना में शामिल अन्य सुराग भी सामने आए हैं।
आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

यह लूट कांड बीते कई दिनों से पुलिस के लिए चुनौती बना था, परन्तु पुलिस टीम की तत्परता से मामले में निर्णायक सफलता मिली।
अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर अन्य सम्भावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या