श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु जी की कृपा से
श्रीकृष्ण चैतन्य मदन मोहन मंदिर, गौर धाम परिवार (पिलिभीत) द्वारा गौशाला में नई सुविधा का निर्माण कराया गया।
गौशाला में गायों के बैठने के लिए पक्का फर्श, नंदियों के खाने हेतु नांद और चरनी निर्मित की गई।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री दीपु अग्रवाल समेत कई गौभक्त उपस्थित रहे।
गोपाष्टमी पर सभी सदस्यों ने फल, सब्जी और भंडारा के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्री दीपु अग्रवाल ने कहा –
“गौमाता सेवा ही सच्ची पूजा है, इंसान का जीवन तभी सार्थक बनता है जब वह निस्वार्थ भाव से सेवा करे।”
देखिए गौर धाम परिवार का गौ सेवा समर्पण और प्रेरक सन्देश।
“गौमाता हमारी संस्कृति, हमारी आत्मा और हमारी आस्था की प्रतीक हैं। उनकी सेवा कर हम केवल गाय की नहीं, बल्कि अपने धर्म और मानवता की रक्षा करते हैं।”-दीपु अग्रवाल
