मऊ: पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी के निर्देशन में जनपद मऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कोपागंज पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यह सफलता 02 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मिली, जब पुलिस टीम ने इंदारा रेलवे स्टेशन रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल यादव पुत्र मिठ्ठू यादव निवासी तिवारी के मिल्की थाना बैरिया, जनपद बलिया (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना दोहरीघाट जनपद मऊ में दर्ज मुकदमा संख्या 111/2025 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा, उसके ऊपर पहले से मु0अ0सं0 190/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज था।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे —
-
निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय, थाना कोपागंज
-
उप निरीक्षक अर्जुन सिंह
-
हेड कॉन्स्टेबल अभय राज यादव, अवधेश यादव
-
कॉन्स्टेबल प्रमोद यादव, सुधीर यादव, और अभिषेक मिश्रा।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में चालान कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र देने की घोषणा की है।
