थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत इको प्वाइंट के समीप स्थानीय लोगों को एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी।
मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और नवजात को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि —
👉 “नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल उसे मेडिकल टीम की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि शिशु को वहां किसने और क्यों छोड़ा।”
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
स्थानीय लोगों ने बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
फिलहाल नवजात को जिला अस्पताल में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
देखते रहिए Namestey India News — सच्ची खबर, सबसे पहले!
