उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री अरविंद कुमार यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II, जनपद गाजियाबाद को तत्काल प्रभाव से कार्यालय आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ में प्रशासनिक आधार पर सम्बद्ध किया गया है।
साथ ही, श्री आशुतोष राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गाजियाबाद को उनके मूल पद के साथ-साथ सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II / अभिहित अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उन्हें यह जिम्मेदारी बिना किसी अतिरिक्त वेतन या भत्ते के दी गई है, जब तक कि नया आदेश जारी नहीं होता।
यह आदेश आयुक्त डॉ. रोशन जैकब द्वारा जारी किया गया है, जिन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इसका तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
