छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना एवं चौकी प्रभारियों ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
टीमें छठ पूजा स्थलों, घाटों, बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की जांच कर रही हैं।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील भी की।
भदोही पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
इसके साथ ही, एंटी रोमियो टीम और सादे वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
